लाइव न्यूज़ :

शख्स ने पूर्व बिजनेस पार्टनर को गोली मारी, थाने में किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:31 IST

Open in App

काम से जुड़े विवाद को लेकर 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर घायल कर दिया और घटना के बाद उत्तर पश्चिमी दिल्ली के एक पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किराड़ी निवासी मनीष कुमार शुक्रवार की रात करीब 11.20 बजे अमन विहार थाने आया और वहां के अधिकारियों को बताया कि उसने सुल्तानपुरी निवासी भरत लाल साहू (35) को गोली मार दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके हाथ में एक देसी पिस्तौल थी और उसके कपड़े खून से सने थे। बाद में, पुलिस थाने को रात 11.24 बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि उसके भाई को सुल्तानपुरी में हनुमान मंदिर पार्किंग के पास गोली मार दी गई है और उसे रोहिणी के सेक्टर 22 के अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू ने पुलिस को बताया कि उसे पार्किंग स्थल पर बुलाया गया था और जब वह रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर वहां पहुंचा तो कुमार ने उसकी पीठ में गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह वहां से भागा और अपनी कार चलाकर अस्पताल पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुमार और साहू बिजनेस पार्टनर थे और संपत्ति का कारोबार करते थे। उनकी साझेदारी पिछले साल कुछ मतभेदों के कारण खत्म हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउप मुख्यमंत्री शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया, उनकी समस्याओं के निस्ताण का दिया भरोसा

भारतचार विवाह करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

भारतहरियाणा के जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

भारतहरियाणा के जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

भारतकिशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष