लाइव न्यूज़ :

झगड़े के दौरान व्यक्ति की हत्या, जमानत पर बाहर आया आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर मुंबई के उपनगर गोवंडी में शराब पीने के बाद हुये झगड़े में 46 साल के एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हत्या के एक अन्य मामले में जमानत पर छूट कर बाहर आया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान खांडू मारुति दहीभाते के रूप में की गयी है। वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका में काम करता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी मुर्तजा खान सोमवार की रात न्यू गौतम नगर स्थित दहीभाते की झोपड़ी में बैठ कर शराब पी रहा था, इसी दौरान दोनों का झगड़ा हुआ । उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद खान ने कथित रूप से दहीभाते पर कई बार चाकू से प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि खान हाल ही में हत्या के एक अन्य मामले में जमानत पर छूट कर बाहर आया था ।

देवनार थाने के उपनिरीक्षक श्रीकांत पाटिल ने बताया कि पहले उसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया था, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए