लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सेल्फी लेने के दौरान जंगली हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:00 IST

Open in App

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 28 फरवरी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक गांव में रविवार को जंगली हाथी ने 21 साल के एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । प्रदेश के वन अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

रायगढ़ वन संभाग के मंडल वन अधिकारी प्रणय मिश्र ने बताया कि यह घटना सुबह गुढयारी गांव में उस वक्त हुयी जब पीड़ित मनोहर पटेल और उसके तीन दोस्त हाथी के साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे थे ।

उन्होंने बताया कि उस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गये जब वन अधिकारी हाथी को जंगल में खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे ।

इस बीच, पटेल एवं उसके तीन दोस्त सेल्फी लेने के लिये जंगली हाथी के काफी करीब पहुंच गये थे ।

उन्होंने बताया, ‘‘हाथी अचानक से उनकी ओर दौड़ा, जिसके बाद उनमें से तीन लोग भाग निकले जबकि हाथी ने पटेल को पकड़ लिया और उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी ।’’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और मरने वालों के परिजन को तत्काल राहत राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती