मुंबई में फुटपाथ पर सोने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या

By भाषा | Published: October 13, 2021 08:56 PM2021-10-13T20:56:21+5:302021-10-13T20:56:21+5:30

Man killed in dispute over sleeping on pavement in Mumbai | मुंबई में फुटपाथ पर सोने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या

मुंबई में फुटपाथ पर सोने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या

मुंबई, 13 अक्टूबर दक्षिण मुंबई में फुटपाथ पर सोने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित रूप से पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हत्या के आरोप में राजेश ठाकुर (35) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक राहगीर ने दक्षिण मुंबई में खाड़ा पारसी जंक्शन के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों जंक्शन के पास एक ही फुटपाथ पर सोते थे, लेकिन सोमवार की रात सोने की व्यवस्था को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने व्यक्ति पर कंक्रीट के ब्लॉक (पत्थर) से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man killed in dispute over sleeping on pavement in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे