लाइव न्यूज़ :

कोरोना का जख्मः मां की मौत पर भी नहीं पहुंच पाया बेटा, खबर मिली तो पैदल ही निकला रायपुर से वाराणसी

By गुणातीत ओझा | Updated: March 28, 2020 08:52 IST

लॉकडाउन के बाद मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, पहुंचेंगे या नहीं इसकी फ्रिक्र किए बिना ही वे पैदल 500-600-1000 किमी. के रास्ते पर पैदल चल रहे हैं। इस क्रम में एक बुरी खबर रायपुर से आई है। वहां रहकर नौकरी करने वाले युवक को जब पता चला कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है तो वह लाख कोशिशों के बाद भी मां के जनाजे में नहीं पहुंच पाया। रायपुर में रहकर नौकरी करने वाले मुरकीम को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह पैदल ही अपने दो दोस्तों के साथ रायपुर से वाराणसी के लंबे सफर के लिए निकल पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमां के मौत की खबर मिलते ही बेटा रायपुर से पैदल निकला वाराणसी के लिएकोरोना के खौफ के चलते परिजनों ने अपनों के शवों से बनाई दूरी, नहीं किया अंतिम संस्कार

रायपुरःकोरोना वायरस ने कुछ लोगों को ऐसे जख्म दिए हैं जिसे भुला पाना नामुमकिन है। वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। जिसके चलते कोई कहीं भी आ-जा नहीं पा रहा है। मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, पहुंचेंगे या नहीं इसकी फ्रिक्र किए बिना ही वे पैदल 500-600-1000 किमी. के रास्ते पर पैदल चल रहे हैं।

इस क्रम में एक बुरी खबर रायपुर से आई है। वहां रहकर नौकरी करने वाले युवक को जब पता चला कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है तो वह लाख कोशिशों के बाद भी मां के जनाजे में नहीं पहुंच पाया। रायपुर में रहकर नौकरी करने वाले मुरकीम को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह पैदल ही अपने दो दोस्तों के साथ रायपुर से वाराणसी के लंबे सफर के लिए निकल पड़ा है। मुरकीम की मां का इंतकाल 25 मार्च को हुआ था। तब से मुरकीम और उसके दोस्त पैदल चल रहे हैं। तीन दिनों में सभी ने 20 किमी. की पैदल यात्रा की है। रास्ते में लोगों ने तीनों की मदद भी की।

बेगूसराय में दो संदिग्धों की मौत, शव छोड़कर भागे घरवाले

कोरोना के खौफ के चलते अपने लोग भी बेगाने की तरह व्यवहार करने लगे हैं। आलम यह है कि मरने के बाद भी लोग शव को कंधा देने से कतराने लगे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जब कोरोना के दो संदिग्धों की मौत के बाद उसके परिजन शव को छोड़कर भाग निकले। हालात ऐसे हैं कि दोनों शव अब भी घर में पड़े हैं और कोई शव को उठाने के लिए तैयार नहीं है। इस घटना ने पूरे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया