दिल्ली मेट्रो में एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ 'गंदी हरकत' करते पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Published: August 31, 2023 03:05 PM2023-08-31T15:05:28+5:302023-08-31T15:07:49+5:30

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने देखा कि उस व्यक्ति ने भीड़ भरे कोच में उसकी बेटी पर स्खलन कर दिया है, जिसके बाद वह तुरंत सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गई।

Man Caught Masturbating, Ejaculating On Minor Girl In Delhi Metro | दिल्ली मेट्रो में एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ 'गंदी हरकत' करते पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ 'गंदी हरकत' करते पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Highlightsयह घटना दिल्ली मेट्रो की 'रेड लाइन' पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुईनाबालिग लड़की की मां ने देखा कि आरोपी ने भीड़ भरे कोच में उसकी बेटी पर स्खलन कर दिया हैजिसके बाद वह तुरंत सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गई

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर रही एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर हस्तमैथुन करने और उसका स्खलन करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को अधिकारियों ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। यह घटना दिल्ली मेट्रो की 'रेड लाइन' पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई।

अधिकारियों ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) को बताया कि रक्षाबंधन उत्सव के कारण ट्रेन में भीड़ थी। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने देखा कि उस व्यक्ति ने भीड़ भरे कोच में उसकी बेटी पर स्खलन कर दिया है, जिसके बाद वह तुरंत सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गई।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के आरोपी को दो साथी यात्रियों ने पकड़ लिया, जिन्होंने घटना देखी और बाद में उसे शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद स्टेशन अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

Web Title: Man Caught Masturbating, Ejaculating On Minor Girl In Delhi Metro

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे