लाइव न्यूज़ :

बिहार: दरभंगा चौराहे का नाम रखा 'मोदी चौक' तो हुई BJP नेता के पिता की हत्या, पुलिस ने बताई असली वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2018 11:28 IST

दरभंगा के भदवा गांव में 'मोदी चौक' का बोर्ड लगने के बाद 15 मार्च की रात बीजेपी नेता के घर पर हमला कर उनके पिता की गर्दन तलवार से काट दी।

Open in App

पटना, 17 मार्च;  बिहार के दरभंगा में 15 मार्च को बीजेपी नेता के पिता का मर्डर हुआ। जिसकी वजह लोग दरभंगा चौराहे का नाम रखा 'मोदी चौक' बता रहे हैं। इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरभंगा पुलिस अधीधक ने यह साफ कर दिया है कि हत्या मोदी चौक नाम रखने की वजह से नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह जमीनी विवाद है। 

दरभंगा एसएसपी सत्यावीर सिंह ने कहा कि यह मामला भूमि-विवाद का है। उन्होंने कहा कि  बीजेपी नेता कमलेश यादव के पिता रामचंद्र यादव आरोपी के साथ पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दिलीप पासी नाम का शख्स पहले से ही उसका दुश्मन था।  सत्यावीर सिंह ने साफ कर दिया है कि हत्या भूमि विवाद की वजह से हुई है।  इसका मोदी चौक के नामकरण से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ने अपने प्राइवेट जमीन का नाम नरेंद्र मोदी चौक रखा था। फिलहाल इसको लेकर गांव में कोई भी तनाव का माहौल नहीं है। गौरतलब है कि 15 मार्च  देर रात दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के भदवा चौक स्थित बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हमला किया। इस हमले में बीजेपी कार्यकर्ता कमलेश यादव के पिता रामचंद्र यादव को हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं खुद कमलेश यादव बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज दरभंगा के डीएमसीएच में चल रहा है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक दरभंगा के भदवा गांव के रहनेवाले रामचंद्र यादव ने दो साल पहले अपने घर के पास स्थित एक चौक का नाम मोदी चौक  रखा था। रामचंद्र ने चौक पर 'मोदी चौक' नाम से एक बोर्ड भी लगा दिया था। जिसका गांव के कुछ लोग आलोचना कर रहे थे। विरोध के बाद भी जब रामचंद्र ने चौक का नाम नहीं बदला तो 15 मार्च की रात कुछ लोगों ने घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। बता दें कि मृतक रामचंद्र के बेटे और भोला यादव के भाई तेज नारायण यादव पंचायत स्तर के नेता हैं। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला