लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः एम्स में पकड़ा गया एक और फर्जी डॉक्टर, पत्नी के ईलाज के लिए पहना सफेद चोला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 20, 2018 15:45 IST

Man Arrested in AIIMS in Doctor Uniform: युवक ने बताया कि गर्भवती पत्नी को इलाज में ज्यादा दिक्कत ना हो इसलिए उसने डॉक्टरों वाला कपड़ा पहन लिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्तः राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए कई महीने वेटिंग की खबरें आती रहती हैं। इस स्थिति में लोग अजीबो-गरीब रास्ते अपना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को एम्स में एक युवक पकड़ा गया जो डॉक्टरों की पोशाक में वार्ड में घूम रहा था। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

युवक ने बताया कि एम्स में इलाज करवाना बहुत मुश्किल है। उसकी गर्भवती पत्नी को प्रसूति विभाग में कोई तकलीफ ना हो इसलिए उसने डॉक्टर वाला गाउन पहन लिया। इसके बाद वो आसानी से वार्ड में घूम सकता था और अपनी पत्नी का इलाज करवा सकता था। लेकिन वार्ड में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को युवक पर शक हो गया। पूछने पर युवक ने बताया कि वो एम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग का सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर है। लेकिन वह पहचान पत्र नहीं दिखा सका। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशीष त्रिपाठी बताया है। वो यूपी के साहिबाबाद का रहने वाला है। उसने ऑपरेशन थिएटर एंड मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है और फिलहाल एम्स में डायलिसिस के मरीजों को देखता है।

साउथ दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर का नाम आशीष त्रिपाठी (25) है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। उसका इलाज चल रहा है। उसे कोई समस्या न आए इस वजह से वह डॉक्टर की तरह ओवरकोट डालकर घूम रहा था।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए