लाइव न्यूज़ :

VIDEO: युवती को छेड़ने की कर रहा था कोशिश, हुआ ऐसा कि देखने वालों के भी उड़े होश

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2018 01:45 IST

एएनआई की खबर के मुताबिक, तीन मनचले युवती को छेड़ने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान युवती स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठी।

Open in App

श्रीनगर, 21 अप्रैलः जम्मू-कश्मीर में युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे मनचलों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल, मामला सूबे के डोडा जिले का है, जहां तीन लोग युवती से छेड़छाड़ करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान एक मनचले को जोरदार टक्कर लग गई और बीच सड़क पर गिर गया।

एएनआई की खबर के मुताबिक, तीन मनचले युवती को छेड़ने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान युवती स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठी और बीच सड़क पर खड़े मनचले को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि आरोपी मनचले अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बीच सड़क किनारे रुक गए। इसके बाद एक शख्स स्कूटी से आ रही युवती की ओर बढ़ा और युवती अपनी ओर बढ़ते हुए व्यक्ति को देखकर स्कूटी का संतुलन खो बैठी, जिसके बाद तेज रफ्तार स्कूटी ने उस शख्स को तेज टक्कर मारी। युवती खुद आगे जाकर सड़क किनारे गिर गई और घायल हो गई।

हालांकि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवती को उठाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचाररोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब