लाइव न्यूज़ :

बेटी पैदा होने की वजह से युवक ने दिया तलाक, कहा-पैसे और एक बाइक भी दो

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 16, 2018 09:40 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक युवक ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तलाक दे दिया क्योंकि उसने बेटे को जन्म ना देकर बेटी को जन्म दिया।

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाईः तीन तलाक की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित महिला के बेटी पैदा होने के चलते आरोपी युवक ने तलाक दे दिया। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज करवाया गया है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक युवक ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तलाक दे दिया क्योंकि उसने बेटे को जन्म ना देकर बेटी को जन्म दिया। इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि बेटी पैदा होने के बाद आरोपी युवक ने जमकर गाली गलौज किया और एक बाइक व पैसे की मांग की। उसने यह मांग इस वजह से उठाई कि मैंने बेटे को जन्म ना देकर बेटी को जन्म दिया है। पीड़ित महिला मामले की शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास पहुंच गई। वहीं, इस संबंध में एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  

वहीं, इससे पहले बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया था, जहां रजिया नामक पीड़ित महिला पर जुल्म ढहाए गए और उसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। तीन तलाक देने के बाद रजिया को घर में कैद रखकर जुल्म ढहाने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया।

बता दें, रजिया की मौत जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते वक्त हो गई थी। उसका एक बेटा भी है, जिसकी परवरिश का जिम्मा मौसी ने संभाला है। इस मामले में बरेली के एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह का कहना था कि तलाक देने के बाद रजिया को घर में कैद रखकर जुल्म ढहाने गए थे। दिल्ली में रहकर चप्पल कारखाना चलाने वाले पति नईम को पुलिस ने किसी तरह बरेली बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 12 जुलाई को नईम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।

बरेली के मुहल्ला कटघर के नईम से रजिया की शादी 13 साल पहले हुई थी। मौत से पहले रजिया का आरोप था कि ससुराल में शौहर समेत सभी ने उस पर जुल्म ढहाये। तलाक देने के बाद कैद कर लिया। भूखा रखा, खाना नहीं दिया। जिससे रजिया हड्डियों का ढांचा बन गई। जिला अस्पताल प्रशासन बामुश्किल उसे भर्ती करने के लिए राजी हुआ था। चंद दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया