लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से 131 मजदूरों की वापसी में मदद कर रही है ममता सरकार: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 2, 2019 05:20 IST

अधिकारी ने बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री को एक वीडियो फुटेज मिली थी जिसमें बंगाली मजदूर सरकार से उन्हें वापस लाने के लिए कदम उठाये जाने का आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री को एक वीडियो फुटेज मिली थी जिसमें बंगाली मजदूर सरकार से उन्हें वापस लाने के लिए कदम उठाये जाने का आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने यह निर्णय लिया।

पश्चिम बंगाल सरकार जम्मू कश्मीर में काम कर रहे 131 लोगों की राज्य में वापसी के लिए मदद कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत 29 अक्टूबर को कश्मीर में राज्य के पांच मजदूरों की हत्या के बाद वापसी की इच्छा जाहिर करने वाले मजदूरों के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष कोच की व्यवस्था की है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उन 131 लोगों को वापस ला रहे हैं, जो काम के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे और वे अब वहां रहने में अनिच्छुक है।’’ जम्मू में पहले से ही नौ श्रमिक पहुंच गये है और शेष जम्मू आने के लिए श्रीनगर से चल चुके है। वे जम्मू से कोलकाता के लिए रेलगाड़ी में सवार होंगे।

अधिकारी ने बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री को एक वीडियो फुटेज मिली थी जिसमें बंगाली मजदूर सरकार से उन्हें वापस लाने के लिए कदम उठाये जाने का आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मजदूरों को यह डर है कि यदि वे कश्मीर घाटी में रहना जारी रखेंगे तो उन्हें मार दिया जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि ये मजदूर उत्तरी दिनाजपुर, कूचबिहार और मुर्शिदाबाद जिलों के रहने वाले है और पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से घाटी में काम कर रहे थे। गौरतलब है कि गत 29 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहलनगर गांव के पांच लोगों कमरूद्दीन शेख, मुरसलीम शेख, रफीकुल शेख, रफीक शेख और नईमुद्दीन शेख की घाटी के कुलगाम जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्य सरकार ने इससे पूर्व मारे गये पांचों मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया