लाइव न्यूज़ :

ममता को चुनाव हारने का डर है : नड्डा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:59 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अप्रैल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का शासन खत्म करने का निर्णय किया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव हारने का भय है।

उत्तर 24 परगना जिले के बगुईयाती में रोड शो के बाद नड्डा ने आरोप लगाए कि टीएमसी सरकार में राज्य में कानून का शासन नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल ने टीएमसी का शासन खत्म करने और भाजपा को सत्ता में लाने का निर्णय किया है। ममता बनर्जी सरकार के अंतिम दस वर्षों के शासन में महिलाओं पर हमले किए गए और युवा निराश रहे।’’

नड्डा ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने तानाशाही चलाई, ‘‘सिंडिकेट राज’’ और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और तुष्टिकरण की नीति अपनाई।

पश्चिम बंगाल में ‘सिंडिकेट’ का मतलब राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा संचालित व्यवसाय है, जो प्रवर्तकों और ठेकेदारों को अकसर घटिया गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्रियां ऊंची कीमतों पर खरीदने के लिए बाध्य करते हैं।

भाजपा नेता ने राजरहाट-गोपालपुर क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शमिक भट्टाचार्य के समर्थन में रोड शो करने के बाद दावा किया कि भगवा दल के सत्ता में आने के बाद राज्य की किस्मत बदल जाएगी।

बाद में नड्डा ने नदिया जिले के चकदाहा और पूर्व वर्धमान जिले के वर्धमान में भी रोड शो किया।

इन सभी स्थानों पर नड्डा एक वाहन के ऊपर खड़ा रहे और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और चौथे चरण का चुनाव शनिवार को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक