लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- श्रमिक स्पेशल ट्रेन के नाम पर भारतीय रेल ‘कोरोना एक्सप्रेस’ट्रेन चला रही है 

By अनुराग आनंद | Updated: May 29, 2020 17:49 IST

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 'सभी पूजा स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा... खुलेंगे, लेकिन एक समय में 10 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि रेलवे हजारों प्रवासी श्रमिकों को एक ही ट्रेन में भेज रहा है,अधिक ट्रेनें क्यों नहीं दी जा रही हैं।नरेंद्र मोदी सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक के लिए कर दिया था।

कोलकता: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय रेलवे के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के नाम पर भारतीय रेल ‘कोरोना एक्सप्रेस’ट्रेन चला रही है। साथ ही ममता ने कहा कि रेलवे हजारों प्रवासी श्रमिकों को एक ही ट्रेन में भेज रहा है,अधिक ट्रेनें क्यों नहीं दी जा रही हैं।

एनडीटीवी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 'सभी पूजा स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा... खुलेंगे, लेकिन एक समय में 10 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी, धार्मिक स्थलों पर कोई सभा नहीं होगी। इसे 1 जून से लागू किया जाएगा।'

लॉकडाउन की 24 मार्च को पीएम ने की थी घोषणाबता दें, बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सबसे पहले 25 मार्च को लगाया था और इसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है।  देशव्यापी लॉकडाउन की पहली बार घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लिए कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के उद्देश्य से की थी। इसे पहली बार तीन मई तक और उसके बाद फिर 17 मई तक बढ़ाया गया था। लॉकडाउन को बाद में 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

मुख्यमंत्रियों से शाह ने जानना चाहा कि राज्यों की क्या चिंताएं हैं अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान अमित शाह ने यह जानना चाहा कि राज्यों की क्या चिंताएं हैं और एक जून से वे किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं। अभी तक प्रत्येक लॉकडाउन चरण के विस्तार से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संवाद करते रहे हैं और उनके विचार जानते रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण की समाप्ति से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ अलग अलग बातचीत की। 

देश में एक लाख, 65 हजार से अधिक लोगों को हो चुका कोरोनाभारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को बढ़कर 1,65,799 हो गए जिससे देश दुनिया में कोरोना वायरस से नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 से मृतक संख्या बढ़कर 4,706 हो गई है। सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा के साथ ही स्कूल, कालेज और मॉल खोलने पर रोक जारी रखने की बात कही थी। उसने साथ ही कहा है कि होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल, जिम सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्य और पूजा स्थल 31 मई तक बंद रहेंगे। सरकार ने, हालांकि, ट्रेन और घरेलू उड़ानों के सीमित संचालन की अनुमति दे दी है। भारतीय रेलवे देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों को उनके मूल राज्यों में पहुंचाने के लिए 1 मई से विशेष ट्रेनें चला रहा है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos