लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: दिल्ली, मुंबई समेत इन 6 शहरों से कोलकाता के लिए विमान सेवा पर रोक

By अनुराग आनंद | Updated: July 4, 2020 18:41 IST

कोलकाता एयरपोर्ट डायरेक्टर की ओर से कहा गया है कि यह फैसला कोविड-19 की वजह से पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से की गई अपील को ध्यान में रखकर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी भी निलंबित हैं।दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई तक कोई विमान नहीं संचालित होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच कोई भी यात्री उड़ानें संचालित नहीं होंगी। कोलकाता हवाई अड्डे ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

यह निर्णय देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने के मद्देनजर लिया गया है । गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया।

भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी भी निलंबित हैं। कोलकाता हवाईअड्डा ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई 2020 तक या अगले आदेश तक कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी। असुविधा के लिए खेद है।’’

देश व पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले-

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अब तक 20 हजार 488 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में 717 लोगों की मौत हो चुकी है तो 13 हजार 571 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में 6200 एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना संक्रमण की दिनोंदिन भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 22,771 नए मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 6.48 लाख के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 22,771 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,315 हो गई है।

 

टॅग्स :फ्लाइटकोलकातादिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना