लाइव न्यूज़ :

Asansol Bypoll Result: जीत के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 2024 के चुनावों में ममता बनर्जी होंगी गेम-चेंजर

By रुस्तम राणा | Updated: April 16, 2022 17:33 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम ममता की तारीफ करते हुए कहा, ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक गेम-चेंजर (2024 के चुनावों में) होंगी।

Open in App

कोलकाता: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में गेम-चेंजर बताया है। जीत को लेकर उन्होंने कहा, यह सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की जीत है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम ममता की तारीफ करते हुए कहा, ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक गेम-चेंजर (2024 के चुनावों में) होंगी।

उन्होंने कहा, जो हमारे साथ ज्यादतियां हुई हैं, पहले भी ईवीएम का कई जगह खेला होता था, लेकिन इस बार बिना किसी भय के और निष्पक्ष चुनाव हुए हैं। ये जीत ममता बनर्जी की है, ये जीत कार्यकर्ताओं और आसनसोल की जनता की है।

आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP की प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोटों के अंतर से हराया है। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी में शामिल हो गए थे।

सुप्रियो भी बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीते हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार केया घोष को 20 हजार 228 वोटों के अंतर से हराया है। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाAsansolटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos