लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा गया था, पोस्टमार्टम में खुलासा, पीड़ितों से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 13:42 IST

ममता बनर्जी गुरुवार दोपहर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव पहुंची जहां 8 लोगों को जिंदा जलाने की घटना हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पहुंचीं।गांव में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों को जिंदा जलाने की घटना सामने आई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इन्हें जलाने से पहले इनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी।

कोलकाता/रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा गया था। मृतकों के शवों की पोस्टमार्टम जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।

रामपुरहाट अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम और अन्य जांच करने वाले फॉरेंसिक विशेषज्ञों के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार पीड़ितों को पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर जिंदा जला दिया गया। इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उस गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंची और घटना का जायजा लिया।

रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जलकर मौत हो गयी। यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई।

तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में करीब एक दर्जन मकानों पर कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला कर आग लगा दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी।

मामले में 20 लोग हुए हैं गिरफ्तार 

पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने कथित रूप से लापरवाही बरतने के आरोप में कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए रामपुरहाट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

कांग्रेस की बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पांच-सदस्यीय केंद्रीय टीम भी बोगतुई गांव का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल के क्यों न हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हत्याओं को जघन्य अपराध करार देते हुए कहा है कि दोषियों को माफ नहीं किया जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ज्ञानवंत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos