लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव फैसले पर ममता ने कहा- विपक्ष का दुष्प्रचार विफल, बीजेपी ने दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: August 25, 2018 06:14 IST

सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मांग की कि आधारहीन आरोप लगाने के लिए विपक्षी दलों को माफी मांगनी चाहिए।

Open in App

कोलकाता, 25 अगस्त: पश्चिम बंगाल में 20 हजार से अधिक सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के मुद्दे पर विपक्षी दलों की याचिका उच्चतम न्यायालय में रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से चलाए गए ‘‘दुष्प्रचार’’ का अंत हुआ है। वहीं भाजपा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के ‘‘हिंसक’’ माध्यमों के खिलाफ मतदाताओं का फैसला अंतिम होगा।सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मांग की कि आधारहीन आरोप लगाने के लिए विपक्षी दलों को माफी मांगनी चाहिए वहीं माकपा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले में ‘‘हिंसा को उचित नहीं ठहराया गया है’’ जो चुनावों के दौरान हुए थे।माकपा और भाजपा ने आरोप लगाए थे कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए क्योंकि उनके उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया था। बहरहाल टीएमसी ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि एक भी उम्मीदवार ने इस शिकायत के साथ किसी भी अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाया कि उसे नामांकन करने से रोका गया।पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘लोकतंत्र और जनता की जीत’’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुष्प्रचार के माध्यम से राज्य को ‘‘बदनाम’’ करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और माकपा की आज आलोचना की।बनर्जी ने कहा कि तीन राजनीतिक दलों ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सुनियोजित तरीके से यह काम किया। उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों ने जानबूझकर दुष्प्रचार किया। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह लोकतंत्र और जनता की जीत है। मैं इसे देश के लोगों को समर्पित करना चाहती हूं।’’ भाजपा ने कहा कि वह फैसले को स्वीकार करती है और टीएमसी से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगी। राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार करते हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में हम टीएमसी से लोकतांत्रिक ढंग से लड़ेंगे। राज्य के लोगों का फैसला अंतिम होगा।’’ माकपा के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि फैसले से चुनावों के दौरान हुई ‘‘हिंसा’’ को किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया गया है। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा, ‘‘हम सबने देखा कि राज्य में पंचायत चुनाव कैसे हुए। इसने केवल इतना ही साबित किया कि केंद्रीय बलों की तैनाती के बगैर राज्य में कोई चुनाव नहीं हो सकते।’’ विपक्षी दलों से लोगों से माफी मांगने के लिए कहते हुए राज्य के पंचायत मंत्री सु्ब्रत मुखर्जी ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक फैसला है। विपक्षी दलों के लिए यह बड़ा सबक है। इसने साबित किया है कि उनके आरोप निराधार हैं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos