लाइव न्यूज़ :

खड़गे का मोदी सरकार पर आरोप- केंद्र के पास दलों को तोड़ने का समय, लेकिन सेना में रिक्तियों को भरने का समय नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 17:35 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार के पास राजनीतिक दलों को तोड़ने का समय है, लेकिन शस्त्र बलों में महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने का कोई समय नहीं है। जो लोग रोजाना राष्ट्रवाद की दुहाई देते हैं उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास राजनीतिक दलों को तोड़ने का समय है, लेकिन शस्त्र बलों में महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने का कोई समय नहीं है।उन्होंने कहा कि जो लोग रोजाना राष्ट्रवाद की दुहाई देते हैं उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी राजनीतिक दलों को तोड़ने का पूरा समय है, लेकिन सेना में रिक्तियों को भरने का समय नहीं है। 

खड़गे ने उस खबर का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि सेना में मेजर और कैप्टन स्तर के अधिकारियों की कमी है और ऐसे में वह अपने मुख्यालयों में कर्मियों की तैनाती में कटौती की योजना बना रही है। 

खड़गे ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार के पास राजनीतिक दलों को तोड़ने का समय है, लेकिन शस्त्र बलों में महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने का कोई समय नहीं है। जो लोग रोजाना राष्ट्रवाद की दुहाई देते हैं उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है।" 

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में दो लाख से अधिक रिक्तियां हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "अग्निपथ योजना इस बात की स्वीकारोक्ति है कि मोदी सरकार के पास हमारे सैनिकों के लिए पैसे नहीं हैं। मोदी सरकार ने ओआरओपी (वन रैंक, वन पेंशन) को लागू करने को लेकर रक्षा बलों के साथ विश्वासघात किया है।" 

खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी सरकार और भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रीय प्राथमिकता नहीं है। सिर्फ जनादेश के साथ विश्वासघात करना उनकी प्राथमिकता है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेBharatiya Janata Partyअग्निपथ स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos