लाइव न्यूज़ :

Mallikarjun Kharge On Narendra Modi: 'इंदिरा गांधी ने 1962 के युद्ध में अपने आभूषण दान कर दिए थे..", पीएम मोदी के "मंगलसूत्र विवाद" पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By धीरज मिश्रा | Updated: April 24, 2024 14:38 IST

Mallikarjun Kharge On Narendra Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने पीएम के उस बयान का जवाब दिया

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने आभूषण दान कर दिए थेखड़गे ने पूछा, क्या बीजेपी-आरएसएस द्वारा ऐसा कोई बलिदान दिया गया हैखड़गे ने कहा, चुनाव के लिए पीएम मोदी लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि उनका मंगलसूत्र सुरक्षित नहीं रहेगा

Mallikarjun Kharge On Narendra Modi:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने पीएम के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें पीएम ने कहा था कि कांग्रेस माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर नजर है। खड़गे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने आभूषण दान कर दिए थे। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा ऐसा कोई बलिदान दिया गया है।

खड़गे ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के किसी भी नेता ने देश के लिए क्या बलिदान दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में भी भाग नहीं लिया। चुनाव के लिए मोदी लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि उनका मंगलसूत्र सुरक्षित नहीं रहेगा। कांग्रेस ने इस देश पर शासन किया 55 वर्ष। क्या ऐसा एक बार भी हुआ है। इंदिरा गांधी ने 1962 के युद्ध में अपने आभूषण दान कर दिए थे, पंडित मोतीलाल नेहरू और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इलाहाबाद में आनंद भवन के रूप में अपना घर दान कर दिया था। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि कांग्रेस लोगों का सोना और संपत्ति छीनना चाहती है और इसे 'अधिक बच्चे रखने वालों के बीच बांटना चाहती है।

एक अन्य रैली में पीएम मोदी ने कहा कि उनके भाषण से पूरे कांग्रेस और इंडिया गुट में खलबली मच गई है। परसों जब मैं राजस्थान आया था तो मैंने अपने 90 सेकंड के भाषण में देश के सामने कुछ सच्चाईयां रखी थीं। इससे पूरे कांग्रेस और भारतीय गठबंधन में खलबली मच गई है। मैंने देश के सामने सच्चाई रखी थी कि कांग्रेस क्या साजिश रच रही है। आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश। मैंने उनकी वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति का पर्दाफाश किया। आखिर कांग्रेस सच्चाई से इतनी डरती क्यों है। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी