लाइव न्यूज़ :

मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने CM से की सुरक्षा की मांग

By स्वाति सिंह | Updated: May 11, 2019 13:32 IST

समीर कुलकर्णी को एटीएस ने मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर आरोप लगा था कि उसने मालेगांव धमाके में इस्तेमाल किए गए बम के लिए केमिकल उपलब्ध कराए थे। 

Open in App

मालेगांव 2008 ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। समीर कुलकर्णी को अक्टूबर 2017 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर खतरे को लेकर कोई विशेष कारण नहीं बताया है, लेकिन तत्काल आधार पर सुरक्षा कवर के लिए सीएम से अनुरोध किया है।

समीर कुलकर्णी को एटीएस ने मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर आरोप लगा था कि उसने मालेगांव धमाके में इस्तेमाल किए गए बम के लिए केमिकल उपलब्ध कराए थे। 

इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया था कि समीर कुलकर्णी धमाके की साजिश रची जाने वाली बैठकों में हिस्सा लेने के लिये इंदौर और नासिक गया था। हालांकि,  अक्टूबर 2017 में कोर्ट ने समीर कुलकर्णी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। इसके बाद उसे इस मामले में 50 हजार रुपये के साथ पर बेल दी थी। इससे पहले इस मालेगांव ब्लास्ट से जुड़े आरोपियों साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित और सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को भी जमानत मिल चुकी थी।

टॅग्स :मालेगांव धमाकामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?