लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को झटका, मलयेशिया के पीएम बोले, जाकिर नाईक को नहीं भेजेंगे भारत

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 6, 2018 15:26 IST

पिछले हफ्ते ये खबर आई थी कि जाकिर को मलेशियाई सरकार वापस भारत भेज रहा है। नाईक ने इस खबर साफतौर पर खंडन कर दिया था। वहीं NIA ने भी जाकिर नाईक की गिरफ्तारी के बात से इनकार किया था। भारत सरकार ने 2017 में जाकिर नाईक पर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का केस दर्ज किया था। 

Open in App

कुआलालम्पुर, 6 जुलाई:  विवादित इस्लाम उपदेश देकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जाकिर नाईक को लेकर मलयेशिया सरकार ने नाईक के प्रत्यर्पण से इनकार कर दिया है। मलयेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने शुक्रवार( 6 जुलाई) को कहा कि नाईक को भारत नहीं भेजा जाएगा। गौरतलब है कि जाकिर नाईक फिलहाल से मलयेशिया में शरण लेकर रह रहा है। 

मलयेशियाई पीएम ने बताया कि जब तक नाईक की वजह से हमारे देश में कोई दिक्कत नहीं हो रही है, तब तब हम उसे प्रत्यर्पित नहीं करेंगे, क्योंकि जाकिर को मलयेशिया की नागरिकता प्राप्त है। भारत और मलेशिया के बीच आतंकवाद से निपटने को लेकर बढ़ते सहयोग के बावजूद नाईक मलेशिया में शरण पाने में सफल रहा था। 

 

बता दें कि पिछले हफ्ते ये खबर आई थी कि जाकिर को मलेशियाई सरकार वापस भारत भेज रहा है। नाईक ने इस खबर साफतौर पर खंडन कर दिया था। वहीं NIA ने भी जाकिर नाईक की गिरफ्तारी के बात से इनकार किया था। भारत सरकार ने 2017 में जाकिर नाईक पर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का केस दर्ज किया था। 

जाकिर ने कहा था, जब तक निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी या न्यायप्रिय सरकार नहीं आएगी तब तक वह भारत नहीं आएंगे। इसके अलावा नाइक ने कहा कि जब मुझे लगेगा कि भारत में निष्पक्ष सरकार है वह तभी भारत वापस आएगा। 

नाईक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) और आईपीसी की धारा 20 (b), 153 (a), 295 (a), 298 और 505 (2) के तहत आरोप लगाए गए हैं। बांग्लादेश में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने जब जाकिर से प्रभावित होने की बात कबूली थी तो वो 1 जुलाई, 2016 को वह भारत से भाग गया था। इसके बाद नवंबर, 2016 में जाकिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया और दिसंबर, 2016 में जाकिर के एनजीओ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बैन कर दिया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी