लाइव न्यूज़ :

मलयालम धारावाहिकों की अदाकारा ने की धमकी मिलने की शिकायत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर मलयालम धारवाहिकों की एक अदाकारा ने सोशल मीडिया पर और फोन के माध्यम से उन्हें धमकियां मिलने की बुधवार को शिकायत की है।

अदाकारा निमिषा पर एक धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर नौका पर सवार होने और मंदिर के रीति रिवाजों का उल्लंघन करने के मामले की जांच चल रही है। अदाकारा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि उन्होंने जो किया है वह ‘गलत ’ है और रीति रिवाजों तथा परंपराओं के विरुद्ध है तो उन्होंने पवित्र नौका पर बैठने वाली तस्वीर को सोशल मीडिया से तत्काल हटा लिया था।

अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मुझे नहीं पता था कि पल्लीयोदम (रस्मी सर्प नौका) पर पैर रखना गलत है और यह केवल मंदिर परंपराओं के लिए है। पता चलते ही मैंने तत्काल फोटो हटा दीं लेकिन तब से मुझे अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं और वे मुझे अभद्र बातें कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ये लोग उनके परिजन के भी नहीं बख्श रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर प्रबंधन ने या स्थानीय लोगों ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी होती तो वह नौका पर पैर भी नहीं धरतीं।

गौरतलब है कि पुथुकुलंगरा पल्लियोडा सेवा समिति की शिकायत पर तिरुवल्ला पुलिस ने अदाकारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रसिद्ध अरनमुला मंदिर पल्लीयोदम या सर्प नौकाओं का इस्तेमाल पम्पा नदी में पारंपरिक जल जुलूस निकालने के लिए करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?