लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा ने भाजपा द्वारा राज्य चुनाव में खर्च किये गये 340 करोड़ रुपये पर साधा निशाना, बोलीं- ‘राम राज्य बहुत महंगा है’

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 23, 2022 19:30 IST

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को बहुत महंगा बताते हुए इसे भाजपा के राम राज्य का नतीजा बताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने भाजपा द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा में खर्च किये गये 340 करोड़ रुपये पर किया तंजसांसद मोइत्रा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा खर्च की गई धनराशि को राम राज्य का नतीजा बतायामोइत्रा ने बताया कि भाजपा ने अकेले यूपी चुनाव में 221 करोड़ रुपये खर्च किया है

कोलकाता: मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक आक्रामक रहने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा द्वारा साल 2022 के पांच राज्यों के विधानसभा में खर्च किये गये 340 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च किये जाने को लेकर काफी तीखा तंज किया है।

सांसद मोइत्रा ने 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को बहुत महंगा बताते हुए इसे भाजपा के राम राज्य का नतीजा बताया है। मोइत्रा ने अपने व्यंग भरे ट्वीट में कहा कि है भाजपा ने 2022 में पांच राज्यों के चुनावों में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश चुनाव पर भाजपा ने 221 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

कृष्णानगर से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विट किया, "भाजपा ने 2022 में 5 राज्यों के चुनावों में 340 करोड़ खर्च किए। जिसमें अकेले यूपी में भाजपा ने 221 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। राम राज्य में स्पष्ट रूप से महंगा मामला है।"

मालूम हो कि सांसद मोइत्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा की प्रबल आलोचकों में से एक मानी जाती है। यह कोई पहला मौते नहीं जब उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि था कि भाजपा महिलाओं के प्रति दोहरा रवैया रखती है और महिलाओं के विषय में वो सुविधानुसार वो खुद को बदलती रहती है।

इसके साथ ही वो केंद्र सरकार की कई नीतियों पर जबरदस्त कुठाराघात करते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताती रहती हैं। मोइत्रा का आरोप है कि केंद्र सरकार विरोधी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करके तानाशाही रवैया अपना रही है और संवैधानिक मूल्यों को तेजी से खत्म कर रही है।

सांसद महुआ मोइत्रा का कहना है कि केंद्र सरकार किसी भी क्षेत्र में घोटाले से मुक्त नहीं है उसके बाद भी वो शासन में पारदर्शिता की बात करते हैं। हम उनके पाखंड को अक्सर देखते रहते हैं। 

टॅग्स :महुआ मोइत्राBJPटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos