लाइव न्यूज़ :

'गांधीजी ने मेरे पिता सहित बहुत लोगों को प्रेरित किया'- बोस और गांधी को लेकर कंगना के दावे पर बोलीं अनिता बोस

By विशाल कुमार | Updated: November 17, 2021 12:46 IST

मंगलवार को एक के बाद एक कई इंस्टाग्राम स्टोरीज डालते हुए पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत ने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने दावा किया था कि गांधी और नेहरू नेताजी को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार हो गए थे।अनिता बोस ने कहा कि उनके पिता और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे।उन्होंने कहा कि गांधी ने नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया।

नई दिल्ली: महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू नेताजी को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार होने के पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत के दावे पर नेताजी की बेटी अनिता बोस ने कहा है कि गांधीजी ने नेताजी सहित बहुत से लोगों को प्रेरित किया।

मंगलवार को एक के बाद एक कई इंस्टाग्राम स्टोरीज डालते हुए अभिनेत्री ने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

इसके साथ ही अभिनेत्री ने गांधीजी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि किसी के सामने दूसरा गाल आगे करने से भीख मिलती है, आजादी नहीं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए अनिता बोस ने कहा कि उनके पिता और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे क्योंकि गांधीजी को लगता था कि वह नेताजी को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ मेरे पिताजी गांधी के बड़े प्रशंसक थे।

उन्होंने कहा कि वे दोनों (नेताजी और गांधी) महान नायक थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। एक के बिना दूसरा नहीं हो सकता था। यह एक गठजोड़ था। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने लंबे समय तक यह दावा करने की कोशिश की कि केवल एक अहिंसक नीति ही भारत की स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार थी। हम सभी जानते हैं कि नेताजी और आईएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) की कार्रवाइयों ने भी भारत की आजादी में योगदान दिया।

वहीं, दूसरी ओर यह दावा करना बेमानी होगा कि केवल नेताजी और आईएनए ने ही भारत को स्वतंत्रता दिलाई। गांधी ने नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया।

इससे पहले पिछले हफ्ते कंगना ने यह कहकर तूफान खड़ा कर दिया था कि देश को 1947 में भीख मिली थी जबकि आजादी तो 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई।

टॅग्स :कंगना रनौतसुभाष चंद्र बोस जन्मदिनमहात्मा गाँधीजवाहरलाल नेहरूभगत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतबुतों की पूजा और विचारों की हत्या?, ऐसे ही करेंगे भगत सिंह को नमन?

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतएरिक फ्रोम की द आर्ट ऑफ लविंग और भगत सिंह का प्रेम

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos