लाइव न्यूज़ :

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से प्रभावित होंगे 54 हजार मैंग्रोव, महाराष्ट्र सरकार ने की विधान सभा में पुष्टि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2019 12:31 IST

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मिलकर रखी थी।

Open in App

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) परियोजना के चलते 13.36 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले करीब 54,000 मैंग्रोव वन प्रभावित होंगे। राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह राज्य विधान परिषद में शिवसेना की पार्षद मनीषा कायंदे के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

रावते ने कहा, “कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा और नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने की कोई आशंका नहीं होगी। परियोजना के खंभे ऊंचे होंगे और इसलिए पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा।” रावते ने कहा कि राज्य सरकार ने इस कई अरब डॉलर की परियोजना के लिए काटे जाने वाले प्रत्येक पेड़ के स्थान पर पांच पौधे लगाने का प्रस्ताव दिया है।

रावते ने अपने लिखित उत्तर में कहा, “मेरी जानकारी के मुताबिक किसान उचित मुआवजे के लिए अपनी जमीन देने के इच्छुक हैं।’’ इस परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर की लागत आने का अनुमान है। इसके लिए निधि जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) उपलब्ध कराएगी। 

कांग्रेस विधायक शरद रानपिसे द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में रावते ने कहा कि सरकार बुलेट ट्रेन के लिए करीब 1,379 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करेगी जिसमें से 275.65 हेक्टेयर जमीन निजी सम्पत्ति है। 

देवेंद्र फड़नवीस सरकार के अनुसार विक्रोली इलाके में इस प्रोजेक्ट के लिए 39.252 वर्गमीटर ज़मीन ख़रीदी जा चुकी है। 

महाराष्ट्र सरकार पालघाट में 188 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहित करेगी जिससे 3498 परिवार प्रभावित होंगे। सरकार पहल ही 2.95 हेक्टेयर जमीन ख़रीद चुकी है।

ठाणे जिले में सरकार 84.81 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहित करेगी जिससे 6589 किसान प्रभावित हो सकते हैं। ठाणे में सरकार पहले ही 2.95 हेक्टेयर जमीन खरीद चुकी है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया