लाइव न्यूज़ :

मुंबई में ग्रिड फेल होने से पूरी बिजली गुल, लोकल ट्रेन भी रुकी, लाखों लोग बीच में फंसे

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2020 11:51 IST

मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति के लिए लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पडग़े और खरगर आईसीटी) पर कई ट्रिपिंग है। मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पूरे मुंबई में बिजली गुल है। बिजली की आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई शहर में सोमवार को ग्रिड फेल होने के चलते अधिकतर इलाकों की बिजली चली गई है। लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हो रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सोमवार को ग्रिड फेल होने के चलते अधिकतर इलाकों की बिजली चली गई है। बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी ने ट्वीट में कहा है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली नहीं आ रही है। इसकी वजह से लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली नहीं आ रही है।

बताया जा रहा है कि ठाणे से सटे कलवा से पडघे तक पावर सप्लाइ में हुए मल्टिपल ट्रीपिंग के चलते मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बिजली नहीं है। 380 मेगावट पावर बाधित हुई है। बिजली पूरी तरह बहाल होने में 2 घंटे से ज्यादा वक्त लग सकता है। कोविड अस्पतालों में फिलहाल पावर बैकअप के जरिये बिजली आ रही है।

मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित

मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति के लिए लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पडग़े और खरगर आईसीटी) पर कई ट्रिपिंग है। मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पूरे मुंबई में बिजली गुल है। बिजली की आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है।

पावर ग्रिड फेल होने से रेलवे, एयरपोर्ट और स्टॉक एक्सचेंज प्रभावित

पावर ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट, वेस्टर्न लाइन की रेलवे भी प्रभावित हुई है। खास तौर पर चर्चगेट से वसई तक ट्रेन सेवा बंद है लेकिन वसई-विरार इलाके में बिजली की सुविधा होने की वजह से वसई से बोरीवली के बीच में कुछ ट्रेनें चलाई जा रही है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और NSE में भी काम चल रहा है। बीएसई ने बताया कि आज सुबह मझगांव शिपबिल्डर्स के लिए लिस्टिंग सेरेमनी सफलतापूर्वक पूरी हुई।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम