महाराष्ट्र: महिला की गला घोंटकर हत्या, घर से लूट

By भाषा | Published: June 11, 2021 06:12 PM2021-06-11T18:12:58+5:302021-06-11T18:12:58+5:30

Maharashtra: Woman strangled to death, robbed from home | महाराष्ट्र: महिला की गला घोंटकर हत्या, घर से लूट

महाराष्ट्र: महिला की गला घोंटकर हत्या, घर से लूट

पालघर, 11 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा के एक गांव में शुक्रवार तड़के 49 वर्षीय एक महिला की अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता सुप्रिया काले पंचायत समिति की पूर्व सदस्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। वह सापने गांव में अपने घर में सो रही थीं, तभी अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे और उन्हें सुबह में इस घटना का पता चल पाया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वाडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Woman strangled to death, robbed from home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे