लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र शीत सत्र: दो दिन में पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों सहित 35 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए

By विशाल कुमार | Updated: December 27, 2021 12:14 IST

शीतकालीन सत्र के पहले दिन जिन 3,500 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 8 पुलिसकर्मियों सहित 10 व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में सदस्यों को मास्क नहीं पहनने पर फटकार लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को 1,648 नए मामले दर्ज, कुल मिलाकर 66,57,888 कोराना संक्रमित हो गए।17 मरीजों की मृत्यु के साथ यह संख्या 1,41,433 पहुंच गई।रविवार को 918 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने की संख्या 65,02,957 हो गई।

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पिछले 2 दिनों में किए गए 2,300 लोगों के आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों सहित 35 लोग कोविड​​-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी।

शीतकालीन सत्र के पहले दिन जिन 3,500 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 8 पुलिसकर्मियों सहित 10 व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में सदस्यों को मास्क नहीं पहनने पर फटकार लगाई।

कार्यवाही के दौरान हस्तक्षेप करते हुए पवार ने कहा कि कुछ सदस्यों को छोड़कर,बाकी ने सदन में मास्क नहीं पहना है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सभापति से मास्क नहीं पहने हुए सदस्यों को सदन से बाहर निकालने का भी आग्रह किया। पवार ने कहा कि खतरे को गंभीरता से लेने की जरूरत है और हम फिर से लॉकडाउन नहीं चाहते हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में दैनिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि रविवार को 1,648 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मिलाकर 66,57,888 कोराना संक्रमित हो गए, जबकि 17 मरीजों की मृत्यु के साथ यह संख्या 1,41,433 पहुंच गई।

महाराष्ट्र में दैनिक मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं। राज्य में शनिवार को 1,485, शुक्रवार को 1,410, गुरुवार को 1,179, बुधवार को 1,201, मंगलवार को 825 और सोमवार को 544 मामले सामने आए थे।

रविवार को 918 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने की संख्या 65,02,957 हो गई। कल 1,02,045 टेस्ट होने के साथ ही कुल टेस्ट की संख्या 6,84,55,314 तक पहुंच गई। राज्य में ठीक होने की दर 97.67 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रMaharashtra Assemblyउद्धव ठाकरे सरकारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम