लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी ने उद्धव को दी सरकार गठन के लिए शुभकामनाएं, कहा, 'हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे'

By भाषा | Updated: November 27, 2019 01:33 IST

Maharashtra, BJP: भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि वह महाराष्ट्र में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए करेगी जनता की सेवा

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने कहा है कि वह महाराष्ट्र में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगीबीजेपी ने दी उद्धव ठाकरे को नई सरकार गठन के लिए शुभकामनाएं

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका में काम करेगी। पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की शाम को बैठक हुई।

इस बैठक के बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, ‘‘बैठक में पार्टी ने विधानसभा में मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करने का फैसला किया। हम सरकार बनाने वाले महा विकास अघाड़ी और उनके सीएम उद्धव ठाकरे को सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’

  शेलार ने कहा, ‘‘भाजपा आम लोगों के हितों की रक्षा का प्रयास करेगी।’’

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करने का आदेश देन के बाद एनसीपी नेता अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के देवेंद्र फड़नवीस ने बहुमत न होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मंगलवार रात को एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी  ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और  इस गठबंधन के नेता के तौर पर उद्धव ठाकरे गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप