लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एटीएम केंद्रों में ग्राहकों को ठगने के आरोप में दो लोग धरे गये

By भाषा | Updated: September 26, 2021 10:15 IST

Open in App

पालघर, 26 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर में कुछ बैंकों के एटीएम केंद्रों में ग्राहकों को कथित रूप से ठगने को लेकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएम केंद्रों में बैंक ग्राहकों की मदद करने की आड़ में डेबिट/क्रेडिट कार्ड चुरा लिये जाने की शिकायतें मिलने के बाद मीरा भयंदर वसाई विरार पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू की।

अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बधाक ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने परवेज अकबरअली शेख (31) और शंकर रंगनाथ सुराडकर (37) को पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से एक कार एवं दो मोबाइल फोन जब्त किये।

उन्होंने बताया कि ये दोनों पालघर के विरार एवं नालासोपारा इलाकों में एटीएम केंद्रों में ग्राहकों को ठगने तथा उनके डेबिट कार्ड चुरा लेने में कथित रूप से शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि वे राज्य के अन्य भागों में भी ऐसा ही अपराध करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’