लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में इमारत की सिल्ली गिरने से तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 09:36 IST

Open in App

ठाणे, 12 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह एक आवासीय इमारत की सिल्ली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त अशोक बरपुले ने बताया कि राबोदी इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल की सिल्ली करीब सुबह छह बजे गिरी।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे के नीचे दबे तीन लोगों को बाहर निकाला।

बरपुले ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इमारत में कुल 73 फ्लैट हैं। साथ ही बताया कि वहां रहने वाले सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय के इंजीनियर इमारत की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत