लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की हालत तो यह हो गई है कि ना खुदा मिला ही ना विसाले सनमः चौहान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 16:06 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना की हालत तो यह हो गई है कि ना खुदा मिला ही ना विसाले सनम। ना इधर के रहे ना उधर के। देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं!

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को शपथ लेने के लिए बधाई दी।कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

महाराष्ट्र में राजनीति जारी है। सुबह ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को क्रमश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। 

इस बीच इस राजनीति को लेकर देश भर में चर्चा है। सोशल मीडिया पर नेता से लेकर आम जनता कमेंट कर रहे हैं। कोई मोदी सरकार को गलत कह रहा है कोई सही। देश के नेता भी लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना की हालत तो यह हो गई है कि ना खुदा मिला ही ना विसाले सनम। ना इधर के रहे ना उधर के। देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं!

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को क्रमश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फड़नवीस को बधाई दी। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नित नए आयाम छुएगा।’’

महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से जारी गतिरोध के बाद सियासी उलटफेर के बीच फड़णवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारकांग्रेसशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों