महाराष्ट्र : आवारा होने के संदेह पर पकड़ा गया किशोर लड़की निकला

By भाषा | Published: July 5, 2021 08:11 PM2021-07-05T20:11:18+5:302021-07-05T20:11:18+5:30

Maharashtra: Teenage girl caught on suspicion of being a vagabond turns out | महाराष्ट्र : आवारा होने के संदेह पर पकड़ा गया किशोर लड़की निकला

महाराष्ट्र : आवारा होने के संदेह पर पकड़ा गया किशोर लड़की निकला

ठाणे, पांच जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में आवारा होने के शक में पुलिस थाने लाया गया एक किशोर असल में लड़की निकला, जोक असामाजिक तत्वों से बचने के लिए पुरुष की वेशभूषा में रहता था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शांति नगर पुलिस थाना के उप-निरीक्षक दीप भवर ने बताया कि शुरू में किशोर ने अपना नाम समीर शेख बताया, लेकिन बाद में उसने खुलासा किया कि उसका वास्तविक नाम माया है और वह एक महिला है। उसने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसलिए उसने हादपसर स्थित अपने घर को छोड़ दिया और वह नौकरी ढूंढ रही थी।

पुलिस उप-निरीक्षक भवर ने कहा, " शुरुआत में माया मुंबई में आई और उसके बाद वह भिवंडी में आ गयी। उसने बताया कि आसामाजिक तत्वों से बचने के लिए वह पुरुष की वेशभूषा में रह रही थी। जांच में पता है कि करीब आठ महीने हादपसर में एक किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गयी थी।"

पुलिस ने किशोरी को उसके माता-पिता के पास भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Teenage girl caught on suspicion of being a vagabond turns out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे