लाइव न्यूज़ :

ऑड-ईवन में लुका-छिपी खेल रहे दुकानदार!, बंद का दिन होने पर भी खुल रहीं कुछ दुकानें; महापालिका को बरतनी होगी थोड़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 11, 2020 04:58 IST

अनलॉक-1 के तहत धीरे-धीरे जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है. उस प्रक्रिया के तहत 5 जून से बाजार खोलने का आदेश जारी किया गया. इस आदेश में 'ऑड-ईवन' फार्मूले पर अमल की शर्त रखी गई. अकोला महानगर पालिका प्रशासन ने शहर से 40 से ज्यादा बाजार इलाकों की सूची के अनुरूप ऑड-ईवन का नियोजन किया.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की दृष्टि से ऑड-ईवन फार्मूले के अनुरूप दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है. शुरुआती दो दिनों तक हुई अनदेखी के चलते उसे रोकने के लिए जुर्माने और दुकान सील करने का आदेश जारी किया गया.

अकोला:  बाजार इलाके में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की दृष्टि से ऑड-ईवन फार्मूले के अनुरूप दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है. शुरुआती दो दिनों तक हुई अनदेखी के चलते उसे रोकने के लिए जुर्माने और दुकान सील करने का आदेश जारी किया गया. उसके बावजूद अब भी बाजार में दुकानदार ऑड-ईवन फार्मूले को ठेंगा दिखाकर लुका-छिपी खेल रहे हैं. उस पर रोक के लिए महापालिका प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है.

ढाई महीनों तक कोरोना संक्रमण ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया. सब कुछ ठप रहा. अनलॉक-1 के तहत धीरे-धीरे जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है. उस प्रक्रिया के तहत 5 जून से बाजार खोलने का आदेश जारी किया गया. इस आदेश में 'ऑड-ईवन' फार्मूले पर अमल की शर्त रखी गई. अकोला महानगर पालिका प्रशासन ने शहर से 40 से ज्यादा बाजार इलाकों की सूची के अनुरूप ऑड-ईवन का नियोजन किया.

उसे सार्वजनिक भी किया गया लेकिन दो दिनों तक दुकानदारों ने उसकी अनदेखी की. आखिरकार मनपा आयुक्त संजय कापड़णीस ने ऑड-ईवन की पहली बार अनदेखी होने पर 5 हजार रुपए जुर्माना और दूसरी बार अवहेलना होने पर संक्रमण खत्म होने तक दुकान सील करने का आदेश जारी किया.

इस आदेश का बाजार में काफी असर तो है, उसके बावजूद अब भी कई दुकानदार ऑड-ईवन की अनदेखी कर दुकान खोल रहे हैं. इस कारण बंद दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग के निर्देश का भी पालन नहीं हो पा रहा है. कुछ दुकानदारों की मनमानी के कारण, दूसरे भी नियम की अनदेखी कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रित करने के लिए मनपा प्रशासन से सख्ती बरतने की उम्मीद की जा रही है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी