लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उल्हासनगर में भाजपा पार्षद पर हमला किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:07 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विरूद्ध केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान से उत्पन्न विवाद के बीच ठाणे जिले के उल्हासनगर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एक भाजपा पार्षद की कथित रूप से पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना के 12 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उल्हासनगर नगर निगम मुख्यालय के सामने पार्षद प्रदीप रामचंदानी (47) की कथित रूप से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध भादंसं एवं महाराष्ट्र पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और नौ आरोपियों की पहचान कर ली गयी है लेकिन अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारी ने शिकायतकर्ता पार्षद के हवाले से कहा कि क्रुद्ध शिवसैनिकों ने उन पर स्याही भी फेंकी एवं ‘ उसे मार डालो’ चिल्लाया जबकि अन्य ने उनका गला घोंटने का प्रयास किया। इस बीच, पार्षद पर शिवसैनिकों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। भाजपा की उल्हासनगर इकाई ने इस हमले की निंदा की और पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो