लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को शिवसेना आज नहीं देगी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

By भाषा | Updated: November 13, 2019 12:12 IST

Shiv Sena: शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र मेंराज्यपाल के राष्ट्रपति शासन की सिफारिश के खिलाफ नई याचिका को लेकर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को चुनौती देने की याचिका आज नहीं करेगी दाखिलशिवसेना ने अतिरिक्त समय न दिए जाने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ भी दाखिल की है याचिका

नई दिल्ली: सरकार गठन के लिए और समय नहीं देने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाली शिवसेना इस याचिका का बुधवार को उल्लेख नहीं करेगी। पार्टी के वकील ने यह जानकारी दी। 

साथ पार्टी के वकील ने कहा कि अभी राज्यपाल के राष्ट्रपति शासन की सिफारिश के खिलाफ नई याचिका को लेकर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये जरूरी समर्थन पत्र सौंपने के वास्ते तीन दिन का वक्त नहीं देने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। शिवसेना की ओर से शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता सुनील फर्नांडिस ने कहा कि पार्टी ने याचिका का उल्लेख ना करने का निर्णय लिया है। 

राष्ट्रपति शासन के फैसले को आज SC में चुनौती नहीं देगी शिवसेना

शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडिस ने बुधवार को कहा, 'हम आज शिवसेना की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में नई याचिक दाखिल नहीं कर रहे हैं। इसे दाखिल करने पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। कल की याचिका (महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा तीन दिन का अतिरिक्त समय न दिए जाने की याचिका) का भी जिक्र नहीं है।'

उन्होंने मंगलवार को कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिका का उल्लेख अदालत के समक्ष बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे करने को कहा है। वकील ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को चुनौती देने वाली एक अन्य याचिका तैयार की गई है लेकिन वह नई याचिका दायर कब की जाएगी इसकी उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ