लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फड़नवीस, शिवसेना राज्यपाल से अलग-अलग मिले, शिवसेना को '50: 50 फॉर्मूले से कम कुछ भी मंजूर नहीं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 29, 2019 08:57 IST

BJP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर स्थिति उलझी हुई है, इस बीच देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेन ने राज्यपाल से अलग-अलग की दिवाली शिष्टाचार मुलाकात

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल से देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना ने की अलग-अलग मुलाकातशिवसेना ने स्पष्ट कहा है कि उसे 50: 50 फॉर्मूले कम कुछ भी मंजूर नहीं है

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर जारी उठापठक के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना के वरिष्ठ नेता दिवाकर राउते ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से अलग-अलग मुलाकात करते हुए राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया।  

शिवसेना की सीएम पद को लेकर 50: 50 फॉर्मूले की मांग की वजह से इन दोनों साझेदारों ने अब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, जिनमें बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं। 

सरकार गठन के लिए दावा पेश करने पर फैसला नहीं: फड़नवीस

राज्यपाल से मुलाकात के बाद फड़नवीस ने ट्वीट किया कि उन्होंने राज्यपाल को वर्तमान स्थिति से अवगत कर दिया है। फड़नवीस ने लिखा, 'उन्हें (राज्यपाल) वर्तमान स्थिति से अवगत करा दिया है। सरकार गठन के लिए दावा पेश करने पर फैसला करना अभी बाकी है। हालांकि मैं अल्पमत की सरकार भी अच्छे से चला सकता हूं, लेकिन इससे गर्वनेंस प्रभावित होगा। अभी के लिए देखो और इंतजार करो की नीति।'

शिवसेना 50: 50 फॉर्मूले की मांग पर अड़ी

वहीं शिवसेना नेता राउते ने राज्यपाल के साथ अपनी मुलाकात को 'दिवाली शिष्टाचार' मुलाकात बताते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं की। 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब राउते ने कहा, 'शिवसेना 50: 50 फॉर्मले से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेगी-जिसमें मुख्यमंत्री पद का ढाई-ढाई साल का कार्यकाल शामिल है। हमें बीजेपी से सबकुछ लिखित में चाहिए।'

वहीं बीजेपी शिवसेना को उमुख्यमंत्री और राजस्व समेत कई महत्वपूर्ण मंत्रालय देना चाहती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के छह दिन बाद भी बीजेपी और शिवसेना सीएम पद को लेकर एकदूसरे के आमने-सामने हैं और अब तक नई सरकार के गठन पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos