लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अनिल बाबर का निधन, शोक में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक रद्द की गई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 10:54 IST

महाराष्ट्र के खानापुर विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना विधायक अनिल बाबर का बुधवार को सांगली जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के खानापुर विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अनिल बाबर का हुआ निधनशिंदे गुट के विधायक अनिल बाबर की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थीमहाराष्ट्र सरकार ने अनिल बाबर के निधन के कारण आज होने वाली कैबिनेट बैठक को रद्द कर दिया है

सांगली: महाराष्ट्र के खानापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल बाबर का बुधवार को सांगली जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अनिल बाबर की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विधायक अनिल बाबर के आकस्मिक निधन के कारण आज महाराष्ट्र सरकार ने आज होने वाली कैबिनेट की बैठक रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कुछ देर में बाबर के शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए सांगली रवाना होंगे।

सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट में दिवंगत शिवसेना नेता अनिल बाबर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "खानापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल बाबर का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन से हमने वास्तव में शिवसेना की सामाजिक कार्य शाखा चलाने वाले एक बहुत प्रभावी जन प्रतिनिधि को खो दिया है।"

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "अनिल बाबर का अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासन को राजकीय समारोह आयोजित करने का आदेश दिया गया है। खानपुर निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के लिए किये उनके काम को हमेशा अविस्मरणीय रखा जाएगा। चाहे वह बेघरों को आश्रय देने की कोशिश हो या रक्तदान शिविर आयोजित करना, कृष्णा घाटी जल, तम्बू योजना को लागू करना या शिक्षा का प्रसार के क्षेत्र में अनिल बाबर ने जमीनी स्तर पर अनुकरणीय जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है।''

उन्होंने आगे कहा, "अनिल बाबर हमेशा खानापुर-अटपाडी क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के लिए लड़ते रहे। उन्होंने इस क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके निधन से हमने एक वरिष्ठ शिवसेना प्रतिनिधि, मेरे करीबी सहयोगी और गुरु को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और बाबर के परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा से उबरने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।'' 

मालूम हो कि दिवंगत विधायक अनिल बाबर का शिवसेना के साथ काफी लंबे समय से जुड़ाव था। पार्टी में विभाजन होने के बाद उन्होंने ठाकरे गुट की बजाय शिंदे गुट के साथ पसंद किया था।  

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रSangli
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'