महाराष्ट्र: चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना सांसद पर चाकू से हमला, हमलावर फरार

By स्वाति सिंह | Published: October 16, 2019 01:30 PM2019-10-16T13:30:58+5:302019-10-16T13:39:45+5:30

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: हमला करने से पहले उस युवक ने सांसद ओमराजे निंबालकर से हाथ मिलाया। इसके बाद दूसरे हाथ में छिपाए चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर युवक घटनास्थल से फरार हो गया।

Maharashtra: Shiv Sena MP Omraje Nimbalkar was attacked with a knife in Osmanabad while campaigning for candidate Kailash Patil | महाराष्ट्र: चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना सांसद पर चाकू से हमला, हमलावर फरार

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर को अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Highlightsमहाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला हुआ। निंबालकर शिवसेना के प्रत्याशी कैलाश पाटिल के लिए पडोली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरो-शोरो से चल रहा है। इसी बीच बुधवार को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला हुआ। उस वक्त निंबालकर शिवसेना के प्रत्याशी कैलाश पाटिल के लिए पडोली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि हमला करने से पहले उस युवक ने सांसद से हाथ मिलाया। इसके बाद दूसरे हाथ में छिपाए चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर युवक घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल, निंबालकर को अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Web Title: Maharashtra: Shiv Sena MP Omraje Nimbalkar was attacked with a knife in Osmanabad while campaigning for candidate Kailash Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे