लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः विश्वासघात करने के बावजूद जमीनी कार्यकर्ता संगठन के साथ खड़े, आदित्य ठाकरे बोले-'मातोश्री' दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं, जो वापस आना चाहते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2022 17:44 IST

आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग शिवसेना छोड़ना चाहते थे, वे चले गए, लेकिन जमीनी स्तर के शिवसैनिक उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन करना जारी रखे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों गुटों ने बार-बार असली शिवसेना होने का दावा किया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि शिवसेना को उन लोगों ने ''धोखा'' दिया है।पुरुष और महिलाएं जो चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि पार्टी ने जिन लोगों पर भरोसा किया उनके विश्वासघात करने के बावजूद जमीनी कार्यकर्ता संगठन के साथ अब भी मजबूती से खड़े है।

 

मुंबई के उत्तरी उपनगर दहिसर में अपनी 'निष्ठा यात्रा' के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग शिवसेना छोड़ना चाहते थे, वे चले गए, लेकिन जमीनी स्तर के शिवसैनिक उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन करना जारी रखे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी और उससे राकांपा तथा कांग्रेस से संबंध तोड़ने को कहा था। पार्टी में विद्रोह के कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

जिसके बाद 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़नवीस ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विद्रोह के बाद से, उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले दोनों गुटों ने बार-बार असली शिवसेना होने का दावा किया है।

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ''प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में हमारे पास दो से तीन दुर्जेय शिवसैनिक हैं...पुरुष और महिलाएं जो चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।'' बाद में, पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि शिवसेना को उन लोगों ने ''धोखा'' दिया है जिन पर वह भरोसा करती थी। उन्होंने कहा, ''जो लोग जाने से खुश हैं उनमें नए चुनाव का सामना करने की हिम्मत होनी चाहिए। 'मातोश्री' (बांद्रा में ठाकरे का निजी आवास) के दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो वापस आना चाहते हैं।'' 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर