लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना का सामना में बीजेपी पर तीखा हमला, लिखा, 'उनकी गंदी राजनीति से हम खुद पर दाग नहीं लगाना चाहते'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 9, 2019 15:57 IST

Shiv Sena: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तकरार थमती नहीं दिख रही है, शिवसेना ने बीजेपी पर फिर लगाया वादे से मुकरने का आरोप

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा कि बीजेपी की राजनीति न उसे पसंद न ही जनता कोशिवसेना ने कहा कि बीजेपी अपने चुनाव पूर्व के वादे से मुकर रही है

महाराष्ट्र में सरकार गठन की शनिवार को खत्म हो रही समयसीमा के बावजूद शिवसेना और बीजेपी के बीच खाई और चौड़ी होती दिख रही है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। 

सामना में शिवसेना ने बीजेपी पर अनैतिक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका शिवसेना के साथ सरकार बनाने का घोषित इरादा लोकसभा चुनावों से पहले किए गए सत्ता साझेदारी के वादे को निभाने में असफल रहने के बाद बेहद खोखला नजर आता है। 

सामना में शिवसेना ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

सामना ने लिखा है, 'बीजेपी ने कहा था कि वे शिवसेना के साथ सरकार बनाएंगे। क्या यह हमारे लिए प्यार है या उन पर सच्चाई का प्रकाश छाया हुआ है या वे हमसे मीठी बातें करते समय जटिलताएं पैदा कर रहे हैं।'

शिवसेना के मुखपत्र ने लिखा है कि बीजेपी का 'जुबानी खेल' और ये दावा करना कि ये वादा नहीं किया गया था और ये फैसला नहीं किया गया था। इसने उस राजनीति का प्रदर्शन किया है जिसे न तो शिवसेना पसंद करती है और न ही ज्यादातर जनता।  

सामना में लिखा गया है, 'हम इस जुबानी जंग को नापसंद करते हैं और लोग इससे थक गए हैं। ये कैसी राजनीति है कि हमसे किए गए वादे से मुकरना? हम ऐसी गंदी राजनीति की मार से खुद को दागदार नहीं करना चाहते हैं।'

सामना ने ये भी लिखा है कि देवेंद्र फड़नवीस कार्यवाहक सीएम के तौर पर बड़े फैसले नहीं ले पाएंगे और सरकार के प्रमुख के तौर पर उनकी सत्ता में वापसी मुश्किल है।

सामना ने फड़नवीस पर तंज कसते हुए लिखा है, खामोश! वह वापस नहीं लौटेंगे। फड़नवीस ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा लौटेंगे।

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण