लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार की एनसीपी विधायकों के साथ बैठक, उद्धव ठाकरे ने कहा, 'लंबा चलेगा एनसीपी-शिवसेना का साथ'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 16:38 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच शरद पवार की एनसीपी विधायकों के साथ बातचीत जारी है, संजय राउत, उद्धव ठाकरे भी मौजूद

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार की एनसीपी विधायकों के साथ बैठक, उद्धव ठाकरे, संजय राउत भी मौजूदशरद पवार एनसीपी विधायकों के साथ बैठक के बाद करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच रविवार को सु्प्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार को नोटिस जारी करते हुए उसे सोमवार तक राज्यपाल को सौंपा गया विधायकों के समर्थन पत्र को पेश करने का आदेश दिया है। 

एएनआई के मुताबिक, इस बीच आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मुंबई स्थित रिनेसां होटल में बैठक की, इस बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद थे। उद्धव ने इस बैठक के बाद एनसीपी विधायकों से कहा कि उनका और शिवसेना का साथ लंबा चलेगा। 

शरद पवार, उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत!

एएनआई ने एनसीपी सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनसीपी विधायकों के साथ बैठक के बाद शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच इसी होटल में बंद दरवाजों के पीछे एक बैठक हुई। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीच बीजेपी के साथ जाने वाले अजित पवार को मनाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।

वहीं एएनआई ने शिवसेना सूत्रों के हवाले से बताया है कि मुंबई में एनसीपी के विधायकों के साथ बैठक के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 'चिंता मत करिए, ये रिश्ता लंबा चलेगा, हमारा गठबंधन लंबा चलेगा।'

इससे पहले रविवार को कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए बीजेपी को सरकार गठन के लिए राज्यपाल द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र और फड़नवीस द्वारा राज्यपाल को सौंपा गया बहुमत का दावा करने वाला विधायकों का समर्थन पत्र सोमवार सुबह 10.30 बजे तक सौंपने का आदेश दिया है। 

शनिवार सुबह देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम पद और एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए सबकों चौंका दिया था। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी को समर्थन को अजित पवार का 'निजी फैसला' बताते हुए इससे अपनी पार्टी का किनारा कर लिया था। शनिवार शाम को अजित पवार को एनसीपी विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं