लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शालीमार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में लगी आग, घटना में कोई हताहत नहीं, मध्य रेलवे पर सेवाएं बाधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 15:55 IST

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि शालीमार (पश्चिम बंगाल) और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन (18030) जब नासिक रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर थी तो सुबह करीब आठ बजकर 43 मिनट पर इसकी पार्सल बोगी में आग देखी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमार्ग पर सेवाएं बाधित हैं और कुछ रेलगाड़ियों के आवागमन में विलंब हुआ है।दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले रेलवे अधिकारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया और कुछ देर बाद पूरी तरह आग बुझा दी गयी।

मुंबईः महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में आग लग गयी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारण मध्य रेलवे के इस मार्ग पर सेवाएं बाधित हैं और कुछ रेलगाड़ियों के आवागमन में विलंब हुआ है।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि शालीमार (पश्चिम बंगाल) और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन (18030) जब नासिक रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर थी तो सुबह करीब आठ बजकर 43 मिनट पर इसकी पार्सल बोगी में आग देखी गयी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकल को तुरंत सूचना दी गयी लेकिन दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले रेलवे अधिकारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया और कुछ देर बाद पूरी तरह आग बुझा दी गयी। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए नासिक नगर निगम (एनएमसी) की तीन गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एहतियातन ओवरहेड तार में बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गयी, जिसके कारण इस खंड पर चल रही अन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।’’ अधिकारी ने कहा कि पार्सल बोगी में केवल सामान रखा था तथा उसमें कोई भी व्यक्ति नहीं था।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है और ट्रेन सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना हो गई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन पहले ही अपने निर्धारित समय से आठ घंटे से अधिक की देरी से चल रही थी तथा आग लगने की घटना ने और विलंब कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके कारण मार्ग पर कुछ अन्य रेलगाड़ियों के आवागमन में भी विलंब हुआ। 

टॅग्स :भारतीय रेलमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"