लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत का अटल की पंक्तियों से बीजेपी पर निशाना, 'चुनौतियों से भागना नहीं, जूझना जरूरी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 09:48 IST

Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच बीजेपी पर साधा निशाना

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने महाराष्ट्र में सरकार गतिरोध को लेकर बीजेपी पर फिर साधा निशानामहाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी है गतिरोध

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन की समयसीमा में महज कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दो सबसे बड़ी पार्टियां बनकर उभरी बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर सहमति न बन पाने से सरकार गठन को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई।

बीजेपी के साथ सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच अब तक इस मामले पर आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भी एक ऐसा ट्वीट किया, जिससे माना जा रहा है कि शिवसेना अपने ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग से पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। 

अटल की लाइनों से बीजेपी पर साधा निशाना

राउत ने अटल बिहारी वाजपेयी की लाइनों को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और इसमें लिखा है, आइए, अर्जुन की तरह उद्घोष करें: ‘‘न दैन्यं न पलायनम्।’’- अटल बिहारी वाजपेयी 

(गीता का संदेश- *न दैन्यं न पलायनम्* अर्थात कोई दीनता नहीं चाहिए , चुनौतियों से भागना नहीं , बल्कि जूझना जरूरी है।)

राउत ने दुष्यंत कुमार की लाइनों से भी साधा था बीजेपी पर निशाना!

राउत ने इससे पहले भी महाराष्ट्र की स्थिति को लेकर कवि दुष्यंत कुमार की लाइनों को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था। राउत सीएम पद को लेकर शुरू से ही आक्रामक रहे हैं और उन्होंने बार-बार कहा है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। 

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब सबकी नजरें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर टिक गई हैं। राज्यपाल को विधानसभा कार्यकाल पूरा होने के पहले तक सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना होता है। राज्य में किसी भी सरकार का गठन न होने की स्थिति में राज्यपाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।     

टॅग्स :संजय राउतअटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे