लाइव न्यूज़ :

शरद पवार से मिलने के बाद संजय राउत ने कहा- सरकार बनाने की जिम्मेदारी हमारी नहीं थी, जिनकी थी वे भाग गये

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2019 20:48 IST

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की जिम्मेदारी कभी भी शिवसेना की नहीं थी। संजय राउत ने कहा कि जिसकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर थी, वे भाग खड़े हुए।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार से मुलाकात के बाद संजय राउत ने साधा बीजेपी पर निशानामहाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं, इससे पहले पवार भी सोनिया गांधी से आज मिले थे

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार बनेगी या नहीं, इसे लेकर अटकलों का दौर अब भी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच संजय राउत ने सोमवार को कहा कि सरकार बनाने की जिम्मेदारी कभी भी शिवसेना की नहीं थी। एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि जिसकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर थी, वे भाग खड़े हुए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने शरद पवार से सोमवार शाम मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, 'सरकार बनाने की जिम्मेदारी हमारी नहीं थी। जिनकी जिम्मेदारी थी वे तो भाग खड़े हुए लेकिन मुझे विश्वास है कि जल्द ही हम एक सरकार बना लेंगे।'  

माना जा रहा है कि संजय राउत का ये तंज बीजेपी की ओर था जो चुनाव के नतीजों के बाद 105 सीट के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। हालांकि, शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले और ढाई साल सीएम पद की मांग ने बीजेपी की राहें रोक दी।

सोनिया गांधी से दिल्ली में मिले शरद पवार

इससे पहले शरद पवार भी दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके घर जाकर मिले। हालांकि, पवार ने एक बार फिर सरकार के समीकरण को लेकर कोई पत्ता नहीं खोला। पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

पवार ने हालांकि ये जरूर कहा कि उनकी सोनिया गांधी से चर्चा महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक स्थिति पर हुई। पवार ने कहा, 'दोनों (कांग्रेस-राकांपा) दलों के कुछ नेता मिलेंगे और आगे चर्चा करेंगे। हमारी बैठक में सरकार गठन की कोई बात नहीं हुई, यह बैठक कांग्रेस और एनसीपी के बारे में चर्चा करने वाली थी।'

पवार ने ये भी कहा कि सोनिया के साथ मुलाकात के दौरान साझा न्यूनतम कार्यक्रम को लेकर भी बात नहीं की गई। पवार ने कहा कि वे स्वाभिमानी शेतकारी संगठन जैसे उन सभी पार्टियों के साथ चर्चा करना चाहते हैं जिन्होंने उनके साथ चुनाव लड़ा था। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘शरद पवार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात के बारे में उन्हें अवगत कराया।’

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनाविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर