लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आरपीआई नेता अविनाश महातेकर फड़नवीस सरकार में लेंगे मंत्री पद की शपथ

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 15, 2019 14:05 IST

पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार नें आरपीआई से एक नेता को जगह दी सकती है। हालांकि, राज्य सरकार ऐसे समय मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है जब उसके कार्यकाल का बहुत ही कम समय बचा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीआई नेता अविनाश महातेकर लेगें महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथसोमवार से शुरू हो रहा है महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र, रविवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

सोमवार (17 जून) से महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है और उसके पहले यानी रविवार को राज्य सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता अविनाश महातेकर को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलेगी और वह फड़नवीस सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार नें आरपीआई से एक नेता को जगह दी सकती है। हालांकि, राज्य सरकार ऐसे समय मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है जब उसके कार्यकाल का बहुत ही कम समय बचा है। राजनीतिक जानकार इसे सीएम देवेद्र फड़नवीस की साथियों को साधने की योजना के रूप में आंक रहे हैं। कयास ये भी लग रहे हैं कि राज्य सरकार शिवसेना में से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बना सकती है।

अटकलें हैं कि शिवसेना के वरिष्ठ मंत्री सुभाष देसाई को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के बावजूद बीते लोकसभा चुनाव से पहले तक दोनों दलों के बीच तल्खियों की खबरें खूब जोर पकड़ती रही हैं। ऐसी भी आशंकाएं रहीं कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना, बीजेपी के साथ होगी या नहीं लेकिन वह साथ में रही। फिलहाल शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन और मजबूत आंका जा रहा है।

अटकलें ऐसी भी हैं कि बिखे पाटिल और मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशिष शेलार को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसी खबरें भी आई थीं कि बीजेपी नेता राधाकृष्ण ने बिखे के लिए विरोध किया था। वहीं, अनिल बोंडे, संजय कुटे, शिवाजीराव नाईक, अतुल सावे के नाम भी कयासबाजी की फेहरिस्त में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संवैधानिक तौर पर महाराष्ट्र सरकार में अधिकतम 42 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान फड़नवीस सरकार में 38 हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए