लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रामदास आठवले ने कहा-फ्लोर टेस्ट में पास होंगे देवेंद्र फड़नवीस, मेरी पार्टी के दो विधायक बीजेपी के साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 20:03 IST

महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रिपाइ (आ) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की शिवसेना की मांग मान लेनी चाहिए थी

Open in App
ठळक मुद्देरामदास आठवले ने  महाराष्ट्र में हमारी सरकार 30 नवंबर को बहुमत साबित करने की पूरी कोशिश करेगी।उन्होंने कहा 'राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया है।

महाराष्ट्र में चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भाजपा की सहयोगी रिपाइ (आ) नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा 'फ्लोर टेस्ट में देवेंद्र फड़नवीस जरूर पास होंगे। मेरे पार्टी के दो विधायक बीजेपी के साथ हैं ही। तीनों पार्टियों (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना) के विधायक टूट सकते हैं।'

इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रिपाइ (आ) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की शिवसेना की मांग मान लेनी चाहिए थी, जिससे सत्ता हाथ से नहीं जाती। आठवले ने कहा 'शिवसेना ने बार-बार ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात की थी, लेकिन भाजपा का कहना था कि इस बारे में पहले कोई निर्णय नहीं हुआ था। ऐसे में शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाया।'' 

उन्होंने कहा, ''भाजपा ने थोड़ी देर कर दी। यदि वह शिवसेना का प्रस्ताव स्वीकार लेती और देवेंद्र फड़नवीस ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बन जाते, तो दोनों मित्रता के साथ आगे चलते। लेकिन भाजपा को लगा कि कांग्रेस, शिवसेना को समर्थन नहीं करेगी और शिवसेना हमारे पास खुद आ जाएगी। इसलिए वह शांत रही।'' 

 उद्धव का कदम बालासाहब की विचारधारा के खिलाफ आठवले ने दावा किया कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने पिता बालासाहब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ कदम उठाया है और राज्य में बनने वाली इस सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, ''वैचारिक स्तर पर इनकी आपस में नहीं बनेगी। कुछ मुद्दों पर विवाद होगा, तब चीजें सामने आएंगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर