लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बारिश : सातारा में लापता लोगों की तलाश जारी, मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग बाधित

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:15 IST

Open in App

पुणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के सातारा जिले में रविवार को बारिश की तीव्रता कम हुई और अधिकारियों ने भूस्खलन की घटनाओं के बाद लापता हुए लोगों की तलाश में अभियान चलाया है। वहीं, पड़ोसी कोल्हापुर के जलमग्न होने के कारण मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात ठप है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा में बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर शनिवार को 28 हो गयी और कम से कम 14 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात तक अंबेघर गांव में भूस्खलन के बाद वहां से 11 शव बरामद किए गए, छह शव मीरगांव और चार शव ढोकावाले गांव से बरामद किए गए। इसके अलावा सातारा जिले में बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन के अनुसार, ढोकावाले में तलाश अभियान शनिवार रात को पूरा हो गया।

सातारा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने कहा, ‘‘लापता लोगों की तलाश में अभियान सुबह से शुरू हो गया है। हम दोपहर तक अभियान पूरा कर लेंगे। गत शाम से कम बारिश के कारण राहत है जिससे तलाश अभियान तेज करने में मदद मिलेगी।’’

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण जिले में 379 गांव प्रभावित हैं और 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

पड़ोसी कोल्हापुर में भी बारिश कम हुई है और राजाराम में पंचगंगा नदी में जल स्तर कम होकर 52 फुट तक आ गया है लेकिन यह अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बाल्कावाडे ने कहा, ‘‘शिरोली गांव के समीप सड़क के डूबे होने के कारण मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात अब भी ठप है।’’

जिले के संरक्षक मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

एनडीआरएफ के छह दल और सेना की एक टुकड़ी बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव अभियान चला रही है। पड़ोसी सांगली जिले में इर्विन ब्रिज पर कृष्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत