लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बारिश: मृतकों की संख्या 213 हुई, आठ लोग लापता

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह हुई बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 213 हो गई, जिसमें केवल रायगढ़ जिले में लगभग 100 मौतें हुईं है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आठ लोग अब भी लापता हैं। बीस जुलाई से भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई हिस्सों में, विशेष रूप से तटीय कोंकण और पश्चिमी जिलों में भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 213 मौतों में से रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 95, सतारा में 46, रत्नागिरि में 35, ठाणे में 15, कोल्हापुर में सात, मुंबई में चार, पुणे में तीन, सिंधुदुर्ग में चार और पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला जिले में दो-दो लोगों की मौत हुई।

बयान में कहा गया है कि आठ लोग अब भी लापता हैं जबकि 52 घायलों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रायगढ़, सतारा और रत्नागिरि जिलों में अधिकांश मौतें भूस्खलन के कारण हुईं, जबकि बाढ़ ने कोल्हापुर और सांगली में कई लोगों की जान ले ली। इसमें कहा गया है कि एक जून से अब तक महाराष्ट्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बयान के अनुसार बाढ़ में कुल 61,280 पालतू जानवर भी मारे गए, जिनमें से अधिकांश सांगली, कोल्हापुर, सतारा और सिंधुदुर्ग जिलों में हैं। बयान में कहा गया है कि अकेले सांगली जिले में 2,11,808 सहित 4,35,879 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती