महाराष्ट्र : ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापेमारी, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Published: November 27, 2020 05:41 PM2020-11-27T17:41:45+5:302020-11-27T17:41:45+5:30

Maharashtra: Raid on hookah parlor in Thane, case filed against 13 people | महाराष्ट्र : ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापेमारी, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र : ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापेमारी, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ठाणे, 27 नवंबर पुलिस ने ठाणे के भिवंडी इलाके के कमाठघर स्थित एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी करने के बाद, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तड़के पकड़े गए आरोपियों में पार्लर के दो मालिक, एक प्रबंधक और दो वेटर भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओपीटीए) और आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Raid on hookah parlor in Thane, case filed against 13 people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे